on सोमवार, 3 अक्तूबर 2011

नहीं खरीदेंगे चीन में बनीं वस्तुएं

पचपदरा स्थानीय पटवार घर के पास सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से चीन निर्मित वस्तुओं से भारतीय अर्थ-व्यवस्था के खतरे को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह विभाग कार्यवाहक खीमाराम ने कहा कि भारतीय बाजार में कपड़े, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक, दूध पाउडर, खाद्य पदार्थ सहित कई चाइना मेड सामग्रियां बाजार में सस्ती दरों में उपलब्ध करवाई जा रही है। चाइना मेड वस्तुएं सस्ती होने के कारण भारतीय उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं और देश की पूंजी चीन जाने से राजस्व की हानि हो रही है। जेसीटीओ भगवान गहलोत ने कहा कि चाइना मेड वस्तुएं खरीदने से हमारी सेहत के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। संगोष्ठी के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने चीन की बनी वस्तुएं नहीं खरीदने का संकल्प लिया। 

                                                      विजयादशमी 2011

    दशहरा की तिथि                                      (6 oct2011)  आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि
    दशहरा का आरम्भ                                     रामायण काल से
    दशहरे के  उत्सव                                        सार्वजनिक सजावट, झांकियाँ,रामलीला
JAY JAY SHREE RAM
VIJAYADASMI PARAV KI SHUBHA KAMNA